एटा, अगस्त 20 -- Etah News: लंबे समय से बंद पड़े एमसीएच विंग के तीसरे फ्लोर स्थित वार्ड में लगी ऑक्सीजन पाइप लाइन चोर उखाड़े ले गये। गुरुवार को मेडिकल कालेज कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे। जहां पर दोपहर में एक युवक को तीसरे फ्लोर पर पड़ा हुआ सामान एकत्रित करते हुए पकड़ लिया। लगभग तीन वर्ष पूर्व तक एमसीएच विंग के तीसरे फ्लोर पर बच्चा वार्ड, मेडिसिन वार्ड का संचालन होता था। जहां मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछायी गई थी। वर्तमान में यह वार्ड बंद पड़ा हुआ है। दो बजे के बाद परिसर सूनसान होने के बाद मौका पाकर नशेड़ी और अज्ञात युवक चोरी करने के उददेश्य से यहां घूमते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। बीती रात चोर तीसरे फ्लोर स्थित वार्ड में लगी ऑक्सीजन पाइप लाइन उखाड़ ले गये। जानकारी पर सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान उ...