एटा, अगस्त 27 -- Etah News: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया और आरोपी ने खाते से हजारों की नकदी पार कर दी। जानकारी होने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली नगर में आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी संजय सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अगस्त को शिकोहाबाद रोड स्थित एक एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालने के दौरान एक युवक आया और मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड को बदल लिया। पीड़ित ने समझा एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है। इसके वह घर आ गए। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार निकाले आरोपी ने एटीएम कार्ड के माध्यम से पीड़ित के खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। मामले की जानकारी बैंक में जाकर की। बाद मे...