Etah News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पार किए दो लाख से अधिक रुपये
एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: एटा, एटीएम मशीन से रुपये निकालते समय आरोपी ने एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर पुलिस ने जांच शुरु करते हुए सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। कोतवाली देहात के गांव गाजीपुर पहोर निवासी विमल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 10 सितंबर को जीटी रोड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से दो लाख बीस हजार पांच सौ रुपये रकम निकाल ली। मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.