एटा, नवम्बर 6 -- Etah News: शुक्रवार को लखनऊ से दो सदस्यीय टीम एटा के रानी अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में जांच करने के लिए पहुंची। सूत्रों की मानें तो यहां पर तैनात रहे डाक्टर रिजवान मलिक के संबंध में जानकारी जुटाई है। करीब 20 मिनट तक यहां रहे। दिनभर इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज में चर्चा रही। अधिकारिक तौर पर किसी ने भी इस मामले की पुष्टि नहीं की। एटा के मेडिकल कॉलेज में डा. रिजवान मलिक करीब पांच वर्ष तक यहां पर तैनात रहे। दोपहर के समय गोपनीय विभाग से जुड़ी हुई एक टीम यहां पर पहुंची थी। इसमें कॉलेज के अधिकारियों से वार्ता होना बताया गया। करीब 20 मिनट तक वार्ता होने के बाद यह टीम चली गई। जानकारों मानें तो डाक्टर रिजवान के समय पर कई भर्तियां हुई थीं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: धर्मांतरण का जाल : केजीएमयू में 13 डॉक्टरों की जांच को बनेगी अनुशासन...