एटा, अगस्त 24 -- Etah News: पिछले कई दिनों से उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल जिला मुख्यालय और तहसील सदर क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत और आफत दोनों लेकर आया। दोपहर में अचानक आसमान में उमड़े काले घने बादलों ने समूचे क्षेत्र को घेर लिया और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से तो काफी हद तक राहत मिल गई, लेकिन महज डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नाले, नालियां चोक होने से शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों की फुटपाथों और गली-मोहल्लों में घंटों तक जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रही। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद आगरा रोड पर नलकूप कॉलोनी से रोडवेज वर्कशॉप तक करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया। पैदल चलने ...