Etah News: एटा में महंगाई के बीच बप्पा के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह
एटा, सितम्बर 9 -- Etah News: एटा, शहर में धूमधाम से मनाए जाने वाले गणेश उत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मुख्य मार्गों एवं दुकानों पर गणपति बप्पा की खूबसूरत और भव्य प्रतिमाएं सजाई जा चुकी हैं। अपने आराध्य देव को घर लाने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है और लोगों ने अपनी मनपसंद स्वरूपों की प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। शहर में आगरा रोड, ठंडी सड़क, जीटी रोड समेत अन्य स्थानों पर भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं सज गई है। लालबागचा राजा, बाल गणेश, सिद्धविनायक और सिंहासन पर विराजमान गणपति के स्वरूपों की प्रतिमाओं की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। श्रद्धालु गणेश चतुर्थी से सप्ताह भर पहले से ही मूर्तिकारों एवं विक्रेताओं को अपनी पसंद के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.