एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: एटा,रविवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न कस्बा देहात क्षेत्रों में दिनभर कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। उसके कारण सड़कों, मोहल्लों में जलभराव, कीचड़ और फिसलन बनी रही। फसलों के लिहाज से बारिश दोहरे प्रभाव वाली साबित हुई। धान की खेती के लिए जहां यह अमृत बनकर बरसी है, वहीं हरी सब्जियों के लिए आफत बनकर बरसी। खेतों में जलभराव होने से आवक ठप होने से महंगाई बढ गई। तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। निरंतर बारिश ने जनजीवन, व्यापार, यातायात और कृषि व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव डाला। रविवार को सुबह से ही आसमान में घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर में करीब 12 बजे से रात 09 बजे तक कभी रिमझिम, कभी झमाझम बारिश होती रही। जिससे शहर के आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड जीटी रोड, निधौली रोड, अलीगंज र...