एटा, अगस्त 13 -- Etah News: स्वतंत्राता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शहर ने एक नया इतिहास रच दिया। प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथ में तिरंगा थामे हजारों लोगों के हुजूम, गगनभेदी राष्ट्रभक्ति के नारों और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति के अनूठे रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के शहीद पार्क से हुई। यात्रा के शुभारंभ से पहले प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष यादव, महिला आयोग सदस्य रैनू गौड़ की ओर से संयुक्त रूप से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भावपूर्ण माल्यार्पण एवं ...