Etah News: एटा-मथुरा-दिल्ली को यात्री ट्रेन चलाने की मांग, हस्ताक्षर अभियान शुरू
एटा, जुलाई 19 -- Etah News: एटा, शहर के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने एटा से मथुरा और दिल्ली के लिए सीधी यात्री रेल सेवा शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। इस संबंध में व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने सांसद प्रतिनिधि को रेल मंत्री संबोधित एक प्रमुख ज्ञापन सौंपा। जिसमें क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधा के लिए रेल संचालन को बेहद जरूरी बताया। आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है, जिसमें स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। शहर के प्रमुख व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं कंटेंट क्रिएटरों से जुड़े लोग एकत्रित होकर एटा सांसद प्रतिनिधि चेतन शाक्य से मिले। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपकर अवगत कराया कि एटा से मथुरा और दिल्ली के लिए सीधी यात्री ट्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.