एटा, अक्टूबर 28 -- पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव Etah News: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश वीरेन्द्र सिंह निवासी हरिचन्द्रपुर मैनपुरी के परिजन रात करीब तीन बजे एटा पहुंचे। बुधवार की सुबह होने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। सुबह 10 बजे से तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम शुरू किया। करीब तीन घंटे तक प्रक्रिया चली। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि देर रात बदमाश के मारे जाने के बाद घरवालों को जानकारी दी गई। जिला मैनपुरी ज्यादा दूर भी नहीं है उसके बाद भी घरवाले काफी देरी से पोस्टमार्टम गृह एटा पहुंचे। देर रात मृतक का छोटा भाई बृजेश, साला संदीप पहले पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सुबह तीन चचेरे भाई भ...