एटा, सितम्बर 17 -- Etah News: एटा-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच प्रतिदिन संचालित हो रही एक मात्र पैसेंजर ट्रेन में अब यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अगले स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिए समुचित जगह नहीं मिल पा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के तहत आने वाले एटा रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की भीड़ रेलवे की व्यवस्थाओं को चुनौती दे रही है। प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे आगरा फोर्ट के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन में स्थिति यह है बनी हुई है कि सभी 12 कोच में आगे चलकर अन्य स्टेशनों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।

एटा और आगरा के बीच सस्ता, सुरक्षित और सुगम सफर एटा और आगरा के बीच सस्ता, सुरक्षित और सुगम सफर होने के कारण इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन लगातार इजाफा हो रहा है।...