एटा, जुलाई 22 -- Etah News: टप्पेबाजी की शिकार हुई पीडब्ल्यूडी के जेई की पत्नी व एक और महिला के मामले में आखिरकार एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज हो गई। 20 जून को लोक निर्माण विभाग इटावा जेई सतेंद्र कुमार पत्नी सरोज निवासी भीकनपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद के साथ इटावा से पटियाली थाना क्षेत्र के गांव खजुरा में अपने साढ़ू के घर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ उनके दो बच्चे व साढ़ू का बेटा लव भी था। सतेंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से पत्नी, बच्चों व साढ़ू के बेटे को कुरावली जैथरा मार्ग पर छोड़ दिया, जहां से वह ई-रिक्शा के माध्यम से बिजली घर तिराहा जैथरा पहुंच गईं। धुमरी जाने के लिए ऑटो में बैठी गई जिसमें एक नकाबपोश महिला, दो युवतियां बैठी हुई थी। रास्ते में महिला व युवतियों ने पीड़िता के बैग से 43 हजार रुपये की नगदी के साथ ही लाखों रूपये जेवर पार कर दिए। मामले...