Etah News: एक और साइबर ठग पर रिपोर्ट, लाखों रुपये किए पार
एटा, जुलाई 25 -- Etah News: साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। एक लाख रुपये से अधिक के लेन-देन के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा की ओर से आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर में तैनात दरोगा गगनदीप सिंह ने रिपेार्ट दर्ज कराते हुए बताया कि हाल में साइबर अपराध के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत जांच में आरोपी गौरव निवासी शिवनगर कोतवाली नगर का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि साइबर अपराध के तहत आरोपी के खाते में रुपये आए थे। इसमें से एक लाख 17 हजार 500 रुपये निकाले गए थे। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की है। दरोगा की तहरीर पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के बैंक खात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.