Etah News: एंबुलेंस में जच्चा ने दिया बच्चे को जन्म
एटा, जुलाई 13 -- Etah News: सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के गांव पुरा निवासी मुस्कान को प्रसव पीड़ा हुई, जिसे देख पति आमिर ने 102 हेल्पलाइन पर सूचना दी। मौके पहुंची एंबुलेंस गर्भवती को सीएचसी सकीट ले जा रही थी कि रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर चालक भूपेंद्र एवं ईएमटी आलोक ने एंबुलेंस रोक कर रास्ते मे परिवारियों के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। जीएनएम नर्स रीना लाल ने बताया जच्चा बच्चा दोनों को सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित एव स्वस्थ है। परिवारियों में खुशी छाई हुई है। प्रोग्राम मैनेजर सुनील यादव ने बताया कि ईएमटी हैदराबाद से प्रशिक्षित है, जो आपातकाल में प्रसव कराने में सक्षम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.