एटा, अगस्त 27 -- Etah News: सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में एंटी रोमियो अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजार, चौराहों, स्कूल/कॉलेज, बस स्टेंड एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध या मनचलों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गयी एवं पहली बार पकड़े जाने पर विधिक कार्रवाई की कड़ी हिदायत दी गई। मौके पर मौजूद छात्राओं/महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि एंटी रोमियो अभियान के त...