Etah News: उमस भरी गर्मी के बाद शाम को 30 मिनट की बारिश से मिली राहत
एटा, जुलाई 26 -- Etah News: एटा, जिले में रविवार को मौसम के मिजाज में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह की शुरुआत बादलों की आवजाही के साथ हुई, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन कुछ ही देर में तीखी धूप निकल आई। दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, जिसने वातावरण में भारी उमस पैदा कर दी। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण जनमानस बेहाल नजर आया और लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। हालांकि शाम करीब छह बजे हुई आधे घंटे की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी और हवा की गति थमने के कारण उमस का प्रकोप चरम पर पहुंच गया। दोपहर के समय स्थिति यह रही कि घरों एवं दुकानों में चल रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.