Etah News: उमस और चिलचिलाती धूप से बेहाल एटा के लोग, बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
एटा, अगस्त 13 -- Etah News: जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन को बुरी तरह परेशान कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही निकली तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। भले ही डिस्प्ले पर तापमान 36 डिग्री दिखता रहा, लेकिन हवा में ह्यूमिडिटी का स्तर बहुत अधिक होने के कारण आम जनमानस को असली अहसास करीब 42 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी होता रहा। सुबह नौ बजते ही धूप इतनी तीखी हो गई कि त्वचा झुलसने लगी। कूलर और पंखे भी इस उमस भरी गर्मी के आगे पूरी तरह फेल साबित हुए। लोग दिनभर पसीने से तरबतर हो गए। कभी अचानक तेज बारिश हो जाती है, तो कुछ ही देर बाद तीखी धूप निकल आती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण वातावरण में संक्रामक बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनप रहे हैं। इसके कारण जिले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.