एटा, सितम्बर 14 -- Etah News: ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रहे किसान की जेबकतरों ने जेब काट दी और हजारों की नकदी पार कर दी। जानकारी होने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में जाकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे पुलिस चैक कर रही है। थाना अलीगंज के गांव नकटईकलां निवासी प्रमोद कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि रविवार को मूंगफली बेचकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। गांव लड़सिया स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहीं से दो अज्ञात युवक भी ई-रिक्शा में बैठ गए। दोनों युवक कुछ दूर जाकर एक गोदाम के पास ई-रिक्शा से उतर गए। कुछ देर बाद पीड़ित भी रिक्शा से उतरे और रुपये देने के लिए जेब में हाथ डाला। जेब में रुपये नहीं थे। पीड़ित के अनुसार जेबकतरों ने दस हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने आशंका जताई कि ई-रिक्शा में सवा...