Etah News: आसपुर चौराहा पर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
एटा, सितम्बर 14 -- Etah News: रविवार को थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़ा होते देख चौराहे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों की संख्या में लोग तमाशावीन बने दिखाई दिए। मारपीट का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पहला पक्ष वाल्मीक समाज से आने वाला पंडित नामक युवक अपने प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच रहा था, जबकि दूसरा पक्ष सोनू नामक युवक उसी प्लॉट को खरीदने की बात कह रहा था। बताया जा रहा है कि प्लॉट स्वामी सोनू को प्लॉट देने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं मलावन थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.