Etah News: आयुर्वेद दिवस : 295 मरीजों को मिला आयुर्वेदिक दवाओं से मुफ्त इलाज
एटा, सितम्बर 22 -- Etah News: सेवा संकल्प अभियान और 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर एवं इंटर कॉलेज स्वास्थ्य एवं योग चेतना शिविर का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एटा डॉ. अमित गुप्ता, जिला होम्योपैथिक अधिकारी लता मंगलानी के मार्गदर्शन में 295 रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालाय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शबनम राजपूत ने 185 मरीजों की गहन जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान कीं। शिविर में योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों को योग के वैज्ञानिक पक्षों को बताया। शिविर में डॉ. मुकेश गुप्ता, प्रियांक सिंह, अंकित सिंह, राजकुमार, सुमित कुमार, गुंजन कुशवाह, विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.