एटा, अगस्त 17 -- Etah News: सोमवार को मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला। दोपहर बाद आसमान में अचानक काले बादलों का डेरा डाला और देखते ही देखते शहर के एक बड़े हिस्से में तेज बारिश हो गई। इस झमाझम बारिश ने जहां मुख्य बाजारों और संबंधित इलाकों को जलमग्न कर दिया, वहीं शहर का दूसरा हिस्सा पूरी तरह सूखा रहा। शहर में दोपहर को शिकोहाबाद रोड और जीटी रोड समेत उनसे सटे मोहल्ले एवं बाजारों में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इस कारण संबंधित मोहल्लों एवं गलियों में दलदल और जलभराव हो गया और स्थानीय लोगों दिक्कतें हुई। वहीं बारिश के कारण मुख्य बाजार घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट में दलदल और फिसलन से राहगीरों और दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के आगरा रोड, निधौली रोड, शांति नगर, अरुणा नगर आदि क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। आधे शहर में ब...