Etah News: आधुनिक शिक्षा की नई तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक
एटा, अक्टूबर 13 -- Etah News: विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ और तार्किक चिंतन से जोड़ने के उद्देश्य से जीडी इंटरनेशनल स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रण और गणित के समन्वित शिक्षण पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन विषयों को आपस में जोड़कर पढ़ाने से विद्यार्थियों की समझ विकसित होती है और सीखने की प्रक्रिया अधिक रुचिकर बनती है।कार्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विशेषज्ञ प्रशिक्षक दीपक कुमार और सौरभ प्रताप सिंह ने जानकारी दी। विद्यालय के निदेशक यश यादव और प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला सहित जीडी इंटरनेशनल स्कूल व अन्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamui News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.