एटा, अक्टूबर 19 -- Etah News: शहर के श्रीराम लीला महोत्सव में मंगलवार शाम को अहंकारी रावण समेत भ्राता कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाद के विशाल पुतले का पारंपरिक ढंग से दहन कर अच्छाई की बुराई पर, धर्म की अधर्म पर विजय का पर्व दशहरा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धर्म पताका फहरने के बाद लीला का मंचन किया जाएगा। सोमवार को रामलीला एवं प्रदर्शनी कमेटी के महामंत्री उमाशंकर गिरी एवं कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 अक्तूबर को शाम पांच बजे सैनिक पड़ाव में अहंकार और अधर्म के प्रतीक रावण के साथ कुंभकर्ण एवं मेघनाद का पुलता दहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: साढ़े साथ बजे फूंके जाएंगे रावणकुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले विजय दशमी कार्यक्रम और अतिथि विजय दशमी कार्यक्रम में पुलता दहन की औपचारिकता मुख्य अतिथि के रूप में डीएम एम...