एटा, जुलाई 14 -- Etah News: मंगलवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र से फर्रुखाबाद के कायमगंज बॉर्डर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क, सुरक्षा, विद्युत स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीओ राजेश कुमार सिंह, बीडीओ शिव शंकर शर्मा, कोतवाली अलीगंज प्रभारी रूपेश वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर संभावित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अलीगंज-कंपिल मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त मिली। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ यात्...