एटा, अक्टूबर 9 -- आंधी और ओलावृष्टि से शहर में नुकसान Etah News: जिले में शुक्रवार को प्रकृति का अचानक रौद्र रूप देखने को मिला। दोपहर में मौसम अचानक बदला गया। देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया और दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवाओं और बिजली की गरजने के साथ ओलावृष्टि और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे की आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया। दोपहर को आई आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर लगे बड़े-बड़े लोहे के होर्डिंग्स और बैनर उखड़कर गिर गए। गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आया। आंधी के कारण जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड, जीटी रोड, अलीगंज रोड, निधौली रोड समेत अन्य शहरी और देहात क्षेत्रों की मार्गों पर दर्जनों पेड़ और उनकी भारी-भरकम डालियां टूटकर...