Etah News: आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली के आरोपों पर डीएम सख्त, जांच समिति गठित
एटा, नवम्बर 27 -- Etah News: जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया-2026 के तहत 262 पदों पर हुई नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऑडियो और वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम एम. अरुन्मोली ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया है। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एडीएम वित्त एवं राजस्व चन्द्रप्रकाश पाठक और एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक विकल कुमार की संयुक्त समिति इस मामले की जांच करेगी। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह वायरल ऑडियो-वीडियो की गहन पड़ताल करने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करे।डीएम ने जांच अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.