एटा, अक्टूबर 26 -- Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी से युवक की मौत हुई है। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। थाना निधौलीकलां के गांव साढ़ूपुरा निवासी गोविंद (29) पुत्र सरदार सिंह सब्जी बेचने का काम करते थे। 24 अक्तूबर को सब्जी लेने के लिए मंडी आए थे। बाइक से घर लौट रहे थे। सदर तहसील के पास वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। पैर में चोट होने के कारण परिवारीजन अरुणानगर स्थित अस्पताल में लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: सदर अस्पताल में सांस के मरीज की मौत पर तीन घंटे तक हंगामापरिजनों ने अस्पताल पर लगाए आरोप बड़े भाई यशवंत सिंह का आरोप है कि 25 अक्तूबर को पैर का ऑपरेशन किया। देरशाम भाई क...