एटा, जुलाई 9 -- Etah News: एआई से अश्लील फोटो और वीडियो बनाने वाले आरोपी ने घर की महिलाओं और लड़कियों को भी नहीं छोड़ा। जो फोटो खींचे है वह भी घर और रिश्तेदारी की महिलाएं है। जानकारों की मानें तो मोहल्ले की अधिकांश महिलाओं के फोटो खींच लिए थे। बस इतनी गनीमत रही कि इनको वायरल नहीं किया। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया। जलेसर के मोहल्ला बाजार कलां निवासी मुदित गुप्ता ने घर परिवार और रिश्तेदारी की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। कुछ दिन पहले नजदीकी रिश्ते की बहन उसके घर आई थी। उसके फोटो घर में ही खींच लिए। इनको भी मॉर्फ करके अपने पास रख लिया। यह भी पढ़ें- AI से गंदे वीडियो-फोटो बनाने वाले का खुलासा, अपने घर की महिलाओं- लड़कियों को भी नहीं बख्शा पुलिस का दावा है कि दुकान के बाद जब वह घर लौटता तो रोजाना कमरा बंदकर चार घंटे तक यही काम करता था। पुलिस न...