एटा, जुलाई 8 -- Etah News: तहसील अलीगंज के बैठक सभागार में बुधवार को शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी दो महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का शुभारंभ हुआ। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शिक्षकों को डिजिटल हेल्थ कार्ड तथा विद्यार्थियों को नई पाठ्यपुस्तकें वितरित कर योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत विकासखंड अलीगंज एवं जैथरा के बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद के कुल 26 शिक्षकों को डिजिटल कैशलेस हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी अलीगंज विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जैथरा मुकेश कुमार, जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शिक्षकों को डमी कैशलेस कार्ड का किया गया वितरण य...