Etah News: अलीगंज में निकाली भव्य कलश यात्रा, काली अखाड़े ने मोहा मन
एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: कस्बे के बाजार स्थित मां काली मंदिर में मां वैष्णो देवी की स्थापना की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवरात्र के पांचवें दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कलश यात्रा में मां काली के अखाड़े का प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद मुख्य संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता और बृजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू के साथ अलीगंज विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर, एसडीएम डॉ. शशि शेखर, सीओ राजेश सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से धर्म ध्वज दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया।
कलश यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.