Etah News: अलीगंज में चोरी का खुलासा ना होने से व्यापारियों में आक्रोश, सीओ दिया ज्ञापन
एटा, अगस्त 21 -- Etah News: सराफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को व्यापारी स्वर्णकार धर्मशाला में जुटे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर जमकर चर्चा की। इसके बाद सीओ अलीगंज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि अलीगंज में चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ी है। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार और माल बरामद कराया जाए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अलीगंज की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य, महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार जैन के हस्ताक्षर से अधिकारियों को ज्ञापन दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.