Etah News: अलीगंज में अतिक्रमण ने रोकी रफ्तार, जाम में आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस
एटा, अगस्त 6 -- Etah News: अलीगंज क्षेत्र के सबसे व्यस्त बाजार में गुरुवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गांधी मूर्ति चौराहे से लेकर मातादीन चौराहे तक करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी करीब आधे घंटे तक फंसी रही। बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण से हुई। कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैला रखा था, जबकि हाथ ठेले और फड़ सड़क के किनारे खड़े थे। इसके अलावा ई-रिक्शा और टेंपो चालक बीच सड़क पर ही सवारी बैठाने और उतारने लगे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। नगर के मुख्य बाजार में रोजाना सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार स्कूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.