एटा, अगस्त 11 -- Etah News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एमडी फिजिशियन डा. राहुल चतुर्वेदी की तैनाती की गई है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने आदेश जारी करते हुए डॉ. राहुल चतुर्वेदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर तत्काल प्रभाव से चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अग्रिम आदेशों तक तथा उक्त पद पर स्थायी फिजिशियन की तैनाती नहीं होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर ही एमडी फिजिशियन से चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।

हिंदी हिन...