एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: एटा। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसों की जानकारी मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दो लोगों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जिला कासगंज थाना ढोलना के गांव नगला बीच निवासी राहुल वर्मा (30) पुत्र साहब सिंह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार रात को बाइक से जा रहे थे। थाना पिलुआ के गांव भदुआ के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया।

पहला सड़क हादसा दूसरा हादसा जैथरा क्षेत्र में बुधवार रात को हुआ। बाइकसवार इन्द्रपाल...