Etah News: अरिंद नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, 15 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का संकट
एटा, जुलाई 20 -- Etah News: क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण अरिंद नदी फिर उफान पर है। जलस्तर बढ़ने के कारण जलेसर और सदर तहसील क्षेत्र के नदी तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा फिर बढ़ा गया है। बाढ़ के पानी ने तटीय इलाकों की फसलों को तबाह करते हुए किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक सभी प्रभावित गांवों में धान और मक्का की 10 हजार बीघा से अधिक फसलें को नुकसान हुआ है। जिले के अंदर से होकर गुजर रही बरसाती अरिंद नदी के जलस्तर में हाथरस की ओर से फिर जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी लबालब भरकर अब तटों से बाहर ग्रामीण इलाकों और खेतों की तरफ फैल रहा है। इससे जिले की तहसील और जलेसर तहसील के डेढ़ दर्जन गांव सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। जलेसर तहसील क्षेत्र में नदी के तटीय गांव जमालपुर, सलेमपुर, मितरौल, गादुरी, दयारामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.