Etah News: अपात्र व्यक्तियों को किसी भी दशा में न मिले योजना अनुदान का लाभ
एटा, अगस्त 25 -- Etah News: एससी-एसटी अनुदान संबंधित समिति बैठक डीएम कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र व्यक्तियों को अनुमन्य अनुदान से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने संबंधित प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रकरणों का परीक्षण करते हुए डीएम अरविंद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया सभी मामलों का शासनादेश एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अनुदान से संबंधित सभी कार्रवाई शासनादेश के अनुसार पूर्ण की जाए। निर्गत किया जाने वाला अनुदान मूल रूप से पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि पात्रता के सत्यापन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। कोई भी अपात्र अथवा गलत व्यक्ति योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.