Etah News: अपंजीकृत आरएन हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग ने किया सील, नोटिस थमाया
एटा, नवम्बर 3 -- Etah News: गर्भवती के प्रसव, सीजर, न्यूबोर्न सिक बेबी के लिए बॉडी वॉर्मर की सुविधाओं से लैस अपंजीकृत आरएन हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सील कर दिया। डीएम से शिकायत के बाद सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर एसीएमओ डा.राममोहन तिवारी ने कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर में एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी पुलिस टीम के साथ पटियाली गेट स्थित अपंजीकृत आरएन हॉस्पिटल पर पहुंचे। स्वास्थ्य टीम हॉस्पिटल में पहुंची तो मरीज भर्ती होकर उपचार ले रहे थे। एसीएमओ ने हॉस्पिटल में मौके पर प्रसव, सीजर करने, न्यू बोर्न बेबी केयर के लिए बॉडी वॉर्मर तक लगे पाए।इसके अलावा अस्पताल में बुखार रोगियों को डेंगू बताकर उपचार देने की भी शिकायत शामिल की गई है। एसीएमओ को अस्पताल में प्रसव, सीजर करने के संसाधन, बड़ी तादात में दवाएं अस्पताल में मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.