Etah News: अपंजीकृत आरएन हॉस्पिटल संचालक पर स्वास्थ्य विभाग ने कराई रिपोर्ट
एटा, नवम्बर 5 -- Etah News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस देकर बंद कराया गया अस्पताल फिर से संचालित मिला। मरीज की मौत के बाद संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संचालित मिले अस्पताल को सील कर दिया गया। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शहर के पीपल अड्डा के निकट अवैध रूप से संचालित आरएन हॉस्पिटल पर 29 जनवरी को मरीज की मौत होने के बाद एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उसके बाद भी तीन नवंबर को विभागीय अधिकारियों की टीम को औचक निरीक्षण में हॉस्पिटल संचालित होते मिला।
अस्पताल फिर संचालित मिलने पर सील जिस पर टीम ने मौके पर मिले उपचार से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई की। साथ ही अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.