एटा, अक्टूबर 2 -- Etah News: ई-रिक्शा, ऑटो चालकों ने टीआई पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अनुबंधित बसें भी सड़क पर खड़ी रहती है। इसके बाद भी उनका चालान नहीं होता है वही ई-रिक्शा, ऑटो चालकों का भारी-भरकम चालान कर रहे हैं। आरोप है कि चालान करके परेशान किया जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित ई-रिक्शा, ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से शिकायत की। समस्या के समाधान की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाए है कि टीआई, सीओ ट्रैफिक पहले की तरह रुट डायवर्जन कराना चाहती है। पहले भी ऐसा किया गया था। उससे चालकों को काफी परेशानी हुई थी और रोजी-रोटी संकट खड़ा हो गया था। छोटे से शहर में रुट डायवर्जन की योजना सफल नहीं हो पाएगी। आरोप है कि ऑटो चालक अन्य सड़कों पर ऑटो चलाने नहीं देते है। सवारी भी दस रुपये से ...