एटा, अक्टूबर 29 -- Etah News: गांव भलाईपुर में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने रिश्ते के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मेड़ के विवाद को लेकर आरोपी ने अधेड़ को धक्का मार दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मेड़ के विवाद में मारपीट का आरोप थाना बागवाला के गांव भलाईपुर निवासी मिथलेश (55) पुत्र मौहर सिंह गुरुवार दोपहर को खेत की मेड़ सही कर रहे थे। आरोप है कि गांव के ही रिश्ते के भतीजे मौके पर पहुंचे। मेड़ को लेकर विवाद हो गया। घरवालों का आरोप है कि विवाद में रिश्ते के भतीजे ने मिथलेश के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट भी कर दी। इससे उनकी मौत हो गई।...