Etah News: अचलपुर में दूसरे दिन मिला गाय का कटा हुआ सिर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
एटा, जुलाई 20 -- Etah News: सोमवार दोपहर को अचलपुर गांव में गाय का कटा हुआ सिर मिला। लगातार दूसरे दिन अवशेष मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मिरहची-अचलपुर-मरथरा मार्ग पर जाम लगाया। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रविवार को गांव अचलपुर में एक घर में गाय के अवशेष मिले थे और एक आरोपी को भी पकड़ा था। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। सोमवार दोपहर को गांव के बाहर गाय का कटा हुआ सिर मिल गया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मिरहची, अचलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशु काटने के मामले में भागते समय तस्कर छत से गिरकर घायल सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिरहची विदेश राठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.