Etah News: अग्रसेन जयंती पर धूमधाम से निकली महाराजा की शोभायात्रा
एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: नगर में गुरुवार को अग्रसेन जयंती पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कटरा चौकी पर आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल, निर्मला दिवाकर, अखिल भारतीय वैश्य महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल सहित पालिकाध्यक्षों का अग्रवाल समाज ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अग्रवाल समाज अपने समाज के साथ-साथ अन्य गरीब छात्र-छात्राओं और बीमारों की मदद करता आया है। भविष्य में भी करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र, प्रदेश सरकार ने वैश्य समाज के लिए की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.