एटा, अगस्त 24 -- Etah News: कासगंज रोड कसेटी मोड़ स्थित अपंजीकृत ओम क्लीनिक में सोमवार को अंगूठा में दर्द का इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत हो गई। क्लीनिक संचालक ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कालेज इमरजेंसी रेफर कर दिया। मृत घोषित किये जाने के बाद परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया। घिरामई निवासी शीलेन्द्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को उसने अपनी मां 50 वर्षीय लाड़प्यारी पत्नी राजेन्द्र सिंह को कसैटी मोड स्थित ओम क्लीनिक में अगूंठा में दर्द होने पर लेकर आया। यहां पर मौजूद डा. आकाश राजपूत ने पैर के अंगूठे में दर्द का इलाज करने को गोली, तेल दिया। उसके बाद एक इंजेक्शन लगाया। इसके डाक्टर ने दो सौ रुपये बताये। मैंने उसको रुपये देने ही वाला था। इतने में ही उसका मां को उल्टी हुई और ...