Etah News: अंतिम श्रावणी सोमवार को बारिश के बीच शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
एटा, अगस्त 24 -- Etah News: श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को समूचा जनपद शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भोर की पहली किरण से पहले ही जिले के सभी प्रमुख और छोटे-बड़े शिवालयों, देवालयों के कपाट खुल गए। इसके साथ ही महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक अनवरत चलता रहा। अंतिम श्रावणी सोमवार को शहर के प्रमुख प्रचानी शिवालय कैलाश मंदिर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार की रात से ही गंगाजल लेकर लौटे सैकड़ों शिवभक्तों और कांवड़ियों का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया। सोमवार सुबह झमाझम बारिश के बीच कांवड़ियों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव के अलौकिक चतुर्मुखी शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने भी भींगते हुए महादेव को प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार के फूल, फल और मिष्ठान अर्पित किए। दूध, दही, घी, शहद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.