Etah News: अंतिम श्रावणी सोमवार : महादेव के अभिषेक को मार्गों पर रही कांवड़ियों की धूम
एटा, अगस्त 23 -- Etah News: एटा, पवित्र श्रावण माह के अंतिम और चौथे सोमवार को औघड़दानी महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर कांवड़ियों की धूम रही। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोषों एवं डीजे पर बजने वाले भजनों से मार्ग गूंजते रहे। शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे सुबह से रात भर मार्गों से गुजरते रहे है। जिससे समूचा जनपद शिवमय बना रहा। रविवार को शहर के सभी मुख्य मार्गों पर हर एक मिनट के अंतराल पर सैकड़ों शिवभक्ति कांवड़ियों के जत्थे पैदल और वाहनों में सवार होकर गुजरते रहे। शहर के कासगंज रोड, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड और जीटी रोड के अलावा अलीगंज रोड पर दिनभर कांवड़ियों की धूम रही। शिकोहाबाद रोड पर जसराना, पाड़म, शिकोहाबाद, बटेश्वर और इटावा क्षेत्र के कांवड़ियें वाहनों में लगे डीजे पर बजने वाले ऊर्जावान शिवभजनों के साथ महादेव के जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.