नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- ESIC Rules: नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए नियम बदल गए हैं। अब बीमारी या मां बनने पर मिलने वाले पैसों के लिए अलग से क्लेम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जरूरी शर्तें पूरी होने पर बीमारी और मातृत्व लाभ की रकम सीधे कर्मचारी के बैंक खाते में भेजी जा सकेगी। यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए है, जिनकी महीने की सैलरी 21 हजार रुपये तक है। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।बिना आवेदन के खाते में आएगा बीमारी और मैटरनिटी का पैसा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए नए नियमों में 'डीम्ड क्लेम' यानी अपने आप क्लेम मान लेने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को बीमारी और मैटरनिटी फायदे के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट सिस्टम में उप...