नई दिल्ली, अगस्त 30 -- EPFO Latest Updates: ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 8.25 प्रतिशत का ब्याज दर तय किया है। पिछले कुछ सालों से इंटरेस्ट रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा समय में इस स्कीम के तहत कई बदलाव किए गए हैं। जिससे प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। बता दें, EFPO 3.0 में एटीएम से निकासी, पेपरलेस सेटलमेंट पर संस्था ने काफी जोर दिया है। आइए जानते हैं कि सब्सक्राइबर्स के लिए क्या-क्या बदलने वाला है। यह भी पढ़ें- 6 कंपनियां दे रही हैं 10 रुपये से अधिक का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेक्या है EFPO 3.0 से जुड़ा अपडेट संस्था इस कोशिश में है कि क्लेम का सेटलमेंट ज्यादा तेजी के साथ हो सके। EPFO 3.0 में सब्सक्राइबर्स को अपने फंड्स का ज्यादा एक्सेस मिलेगा। इससे वो पीएफ को यूपीआई के जरिए भी ट्रांसफर क...