नई दिल्ली, जुलाई 7 -- अगर आपने EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) से पैसा निकालने के लिए क्लेम किया है या करने वाले हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बताया है कि उसके सिस्टम में बड़ा डेटाबेस मर्ज (Database Consolidation) और सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया गया है। इसी वजह से फिलहाल क्लेम और दूसरी सेवाओं की प्रोसेसिंग सामान्य से धीमी हो सकती है। यह भी पढ़ें- PF खाताधारकों की मौज! ब्याज को लेकर EPFO ने जारी किया ये नया आदेश EPFO के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत मेंबर और नियोक्ताओं (Employers) की सेवाएं अब धीरे-धीरे बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, सिस्टम पूरी तरह स्थिर होने तक अगले करीब दो सप्ताह तक सभी क्लेम और सर्विस रिक्वेस्ट की अतिरिक्त जांच (Verification) की जाएगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी सदस्य क...