नई दिल्ली, मार्च 2 -- EPFO Interest Rate: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर 8.25% ही बनाए रखने की सिफारिश की है। यानी लगातार तीसरे साल खाताधारकों को इसी दर से ब्याज मिलेगा। यह फैसला नई दिल्ली में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 239वीं बैठक में लिया गया।सरकार ने क्या कहा बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने की. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, श्रम सचिव वंदना गुरनानी और EPFO के केंद्रीय आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति भी मौजूद रहे। बोर्ड की सिफारिश अब वित्त मंत्रालय को भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद यह ब्याज दर देशभर के सात करोड़ से ज्यादा EPFO सदस्यों के खातों में लागू कर दी जाएगी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.