नई दिल्ली, जुलाई 13 -- EPFO New Scheme: अगर किसी कंपनी या संस्थान ने कर्मचारियों का PF समय पर जमा नहीं किया है। उस पर ईपीएफओ की तरफ से भारी पेनाल्टी लग गई है, तो अब उसे बड़ी राहत मिल सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने विश्वास 2026 नाम से विवाद निपटाने की नई योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र नियोक्ता (Employers) सामान्य पेनाल्टी की तुलना में काफी कम अमाउंट देकर अपने पेंडिंग मामले निपटा सकेंगे। यह योजना 29 जून 2026 से छह महीने के लिए लागू की गई है। हालांकि, इस योजना का फायदा लेने के लिए नियोक्ताओं को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।किन मामलों में मिलेगा योजना का फायदा? - जिन मामलों में डैमेज का आदेश जारी हो चुका है और मामला कोर्ट या ट्रिब्यूनल में पेंडिंग है। - जहां अंतिम आदेश जारी हो चुका है, लेकिन पूरे अमाउंट की वसूली अभी बाक...